CG Crime - बेटी और दामाद के आपसी झगड़े में ससुर को जाना पड़ा भारी, दामाद ने कर दी ससुर की हत्या..-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG Crime - बेटी और दामाद के आपसी झगड़े में ससुर को जाना पड़ा भारी, दामाद ने कर दी ससुर की हत्या..-


@धमतरी//छत्तीसगढ़ 

धमतरी जिले में एक दामाद ने अपने ससुर को हंसिए से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। यह विवाद पति-पत्नी के झगड़े से शुरु हुआ था। दामाद ने बताया कि उसका ससुर बार-बार पति-पत्नी के झगड़े में आता था।


इसी बात की वजह से मैंने उसे मार दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के महीमासागर पारा वार्ड में 32 साल नरेश बंजारे पत्नी बीना और एक बच्ची के साथ रहता है। वह रोजी मजदूरी कर घर का खर्चा चलाता था। नरेश के शराब पीने की वजह से आये दिन पत्नी से झगड़ा होता था। एक दिन वह शराब पीकर घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। नरेश का ससुराल उसके पड़ोस में ही रहता था। जब भी विवाद होता तब उसका ससुर 60 साल हरी चंद्र आ जाता। हमेशा की तरह इस बार भी वह अपने दामाद को समझाने आया। लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसकी आखिरी रात होगी।


नरेश हंसिए को पड़ोसी के यहां फेंक पहुंचा थाने


नरेश ने भड़क कर हंसिया से ससुर हरी चंद्र का गला काट दिया। इससे बाद बह खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आस-पास के लोग हरी को अस्पताल भी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी नरेश हंसिए को पड़ोसी के यहां फेककर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले में बुधवार को जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top