CG Crime - मछली पकड़ने गए युवक की हत्या, परिजन ने किया बड़ा दवा...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG Crime - मछली पकड़ने गए युवक की हत्या, परिजन ने किया बड़ा दवा...-


@कोरबा// छत्तीसगढ़

जिले में एक युवक की लाश मिली है। वो 2 दिन पहले मछली पकड़ने निकला था। मगर लौटा ही नहीं। अब 2 दिन बाद उसका शव मिला है। युवक के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई गई है कि पहले उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। तौलीपाली निवासी संतराम शुक्रवार को घर से मछली पकड़ने निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। देर शाम तक वह घर ही नहीं लौटा था। वहीं शनिवार सुबह से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद शनिवार शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच जब लोग गांव में बने तालाब में नहाने गए, तब उन्होंने तालाब में तैरती हुई एक लाश देखी थी। लाख देखने पर उसकी पहचान संतराम के रूप में हुई। इसके बाद गांव के लोगों ने ही परिजनों और पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंते। शव को पीएम के लिए भी भेज दिया गया था। शव देखने पर पुलिस को चोट के निशान भी मिले हैं। शरीर में कई जगह पर चोट के निशान हैं। इस वजह से पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले में जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top