BIG BREAKING - दिवाली से पहले नौकरी से निकाले जाएंगे 12000 कर्मचारी! ऐसे कर्मचारी हैं टारगेट में, ताबड़तोड़ चल रही तैयारी

BIG BREAKING - दिवाली से पहले नौकरी से निकाले जाएंगे 12000 कर्मचारी! ऐसे कर्मचारी हैं टारगेट में, ताबड़तोड़ चल रही तैयारी


 कोरोना संक्रमण के दौर के बाद से दुनिया के कई देशों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। कोरोना महामारी ने कई बड़ी कंपनियों को ऐसा झटका दिया है, जिससे वे अभी भी उबर नहीं पाए हैं। हालात ऐसे हैं कि कंपनियां अब अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार है। आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (META) भारी संख्या में कर्मचारियों की छटनी करने की तैयारी कर रही है।


 मिली जानकारी के अनुसार मेटा अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी की तैयारी कर रही है। प्रतिशत के आधार पर अगर आंकड़ों पर गौर करें तो ये 12000 होता है। या​नि कंपनी लगभग 12000 कर्मचारियों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा सकती है। बता दें कि टा सीईओ जुकरबर्ग ने कुछ महीने पहले ही हायरिंग रोकने की बात कही थी और अब हजारों कर्मचारियों की छंटनी का प्लान तैयार किया गया है।


रिपोर्ट में अनुमान जाहिर किया गया है कि फेसबुक में ये बड़ी छंटनी आने वाले कुछ हफ्तों में देखने को मिल सकती है। इसमें कहा गया कि फेसबुक की मूल कंपनी मेटा (Meta Inc) वर्तमान में आर्थिक मंदी के हालातों के बीच लागत में कटौती (Cost Cutting) करने के मद्देनजर कर्मचारियों को कम करने की तैयारी कर रही है। ये साल कंपनी के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। इसका अंदाजा कंपनी के शेयरों में आ रही जोरदार गिरावट को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।


META का शेयर इस साल लगातार कमजोर होता चला गया। रिपोर्ट के अनुसार इसमें पिछले साल के मुकाबले अपने हाई 380 डॉलर प्रति शेयर से करीब 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बीते कारोबारी दिन भी मेटा स्टॉक्स लाल निशान पर बंद हुआ था। इसमें 2.57 फीसदी या 3.81 डॉलर की कमी आई और यह 135.50 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top