Balod :- निजी सुख पाने के लिए भोथीपर सरपंच ने किया पंचायत निधि फंड का दुरुपयोग, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर तक... लोक जनशक्ति पार्टी ने सौंपा ज्ञापन...!!!

Balod :- निजी सुख पाने के लिए भोथीपर सरपंच ने किया पंचायत निधि फंड का दुरुपयोग, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर तक... लोक जनशक्ति पार्टी ने सौंपा ज्ञापन...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद//पीयुष कुमार।।
                           
    ग्राम पंचायत भोथीपार, तहसील गुंडरदेही के ग्रामीणों की शिकायत पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय साहू ,जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ग्राम पंचायत भोथीपर की सरपंच जनक बाई साहू द्वारा अपनी निजी सुविधा के लिए पंचायत फंड का दुरुपयोग कर अपने निजी मकान पहुंचने वाली गली में टाइल्स लगाने का आरोप लगाया है। जिसमें पानी निकासी की सुविधा भी नही है। सरपंच द्वारा ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है। गांव का कई गली ऐसा भी है। जहां से बरसात के दिनों में गुजरने के लिए काफी मुस्किलों का सामना करना पड़ता है।लोजपा जिला अध्यक्ष विजय साहू ने ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।
To Top