Balod :- पटवारी आशीष शर्मा एवं सहायक ग्रेड-03 हितेश कुमार साहू को कारण बताओ नोटिस जारी... उच्च अधिकारी अत्यधिक नाराज...!!!

Balod :- पटवारी आशीष शर्मा एवं सहायक ग्रेड-03 हितेश कुमार साहू को कारण बताओ नोटिस जारी... उच्च अधिकारी अत्यधिक नाराज...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)


संभागायुक्त  महादेव कावरे ने एस.डी.एम.व तहसील कार्यालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर, राजस्व प्रकरणों की ली जानकारी।

बालोद//पीयुष कुमार।।
संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने आज एस.डी.एम. व तहसील कार्यालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अब तक दर्ज राजस्व प्रकरण, निराकृत तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री कावरे ने तहसील कार्यालय के देयक पंजी का भी अवलोकन किया। संभागायुक्त ने पंजी संधारण में लापरवाही बरते जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी लिपिक सहायक ग्रेड-03 हितेश कुमार साहू के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में स्थित मुख्यालय पटवारी हल्का नम्बर-06 के कार्यालय में पहुॅचकर अतिक्रमण पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्यालय पटवारी द्वारा अतिक्रमण पंजी का समुचित संधारण नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यालय पटवारी आशीष शर्मा के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अतिक्रमण के प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न संधारित राजस्व पंजियों का अवलोकन किया और पंजी अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानूनगो शाखा व भूईंया शाखा का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ बी-1, नक्शा, मिशल रिकार्ड, नामांतरण पंजी, आर.बी.सी.6-4 के प्रकरणों सहित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु पहुॅचे ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनके प्रकरण का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
To Top