यहाँ 50 वर्षीय अधेड़ सलीम चाचा को फुट रही थी जवानी... लड़कियों और औरतों को देखकर करता था अश्लील हरकत, अब पहुंचा सीधे थानें...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

यहाँ 50 वर्षीय अधेड़ सलीम चाचा को फुट रही थी जवानी... लड़कियों और औरतों को देखकर करता था अश्लील हरकत, अब पहुंचा सीधे थानें...

@बांदा//वेब न्यूज़ डेस्क।
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक शोहदे को गिरफ्तार किया है. आरोपी लड़कियों और महिलाओं के साथ गाना गाकर अभद्रता कर रहा था. अधेड़ उम्र का आरोपी तालाब किनारे खड़ा होकर लड़कियों और महिलाओं को देख गाना गा रहा था, उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान देखा कि बुझी तालाब की तरफ जाने वाले तिराहे पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति लड़कियों और औरतों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था. आरोपी गाना गाकर अभद्रता कर रहा था.

पुलिस का कहना है कि आरोपी ‘चलो तालाब किनारे आज का मौसम बड़ा सुहावना है, तालाब किनारे इसका आनंद लें…’ गाना गा रहा था. आरोपी की इस हरकत पर वहां से गुजरने वाली महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं. इसके बाद जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया.


आरोपी ने अपना नाम सलीम खां निवासी घुराहा थोक बताया. पुलिस ने सलीम खां को गिरफ्तार कर लिया है. DSP गवेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि तालाब पर एक व्यक्ति महिलाओं से अभद्रता कर रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर लिया है.


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top