भिलाई । सेंट जेवियर स्कूल कृपाल नगर कोहका के प्राचार्य के आनंद कुमार (37) को छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल की पांच छात्राओं ने उन पर छेड़खानी और अश्लील बात करने का आरोप लगाया है।
जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत की थी। वहां से शिकायत पत्र पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित प्राचार्य के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि शिकायत करने वाली छात्राएं 10वीं से 12वीं कक्षा की हैं। आरोपित आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से बीते जून माह में भिलाई आया है। यहां पर पास्टर बनने के लिए रेव्हरेंट की पढ़ाई करने के साथ ही प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपित प्राचार्य उन्हें कक्षा के बीच से ही अपने आफिस में बुलवा लेता था और उनसे अश्लील हरकत व बातें करता था। वह छात्राओं को धमकाता था कि यदि वे अपने परिवार वालों के इस बारे में बताएंगी तो वो उन्हें स्कूल से निकाल देगा।
40 से अधिक छात्राओं से की छेड़छाड़
पीड़ित छात्राओं के साथ सुपेला थाने पहुंचे लोगों ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपित प्राचार्य के. आनंद कुमार ने 40 से अधिक छात्राओं से ऐसी हरकत की है। डर के कारण कई छात्राएं सामने नहीं आईं। लोगों ने कहा कि पदस्थापना के बाद से ही प्राचार्य छात्राओं से अश्लील हरकत कर रहा था।
@सोर्स - सोसल मीडिया