@गोड्डा//वेब न्यूज़ डेस्क।
शनिवार को मलहारा गांव में दो छोटे बच्चों की मां का शव घर के पास कुएं में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पारिवारिक विवाद और दहेज के लिए मृतका के साथ मारपीट का मामला आया सामने।
पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मलहारा गांव में शनिवार सुबह ग्रामीण जियालाल पंडित की पुत्र वधू पूनम देवी (35) का शव कुएं में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले गांव पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां ने बताया कि 7 वर्ष पहले शादी हुई थी। दो छोटे बच्चे है, 5 वर्ष का पुत्र और 3 वर्ष की पुत्री हैं।
सब चीज ठीक चल रहा था, पिछले 2 महीने से घर में विवाद चल रहा था। ससुराल वाले ने मेरी बेटी को मार दिया है। इसमें दामाद उसकी मां और ननद का हाथ है। नगद से हमेशा बकझक होते रहती थी। मायके वालों ने बताया कि दुर्गा पूजा में मायके गई थी, जहां ससुराल से विवाद की बात कह रही थी।
दुर्गा पूजा के बाद छोटे भाई ने मृतिका को ससुराल पहुंचाया था। ग्रामीणों से पता चला कि उनकी बहन का शव कुए में तैर रहा है। ससुराल पक्ष वाले हमेशा मृतिका के साथ मारपीट करते रहते थे। इधर, मृतिका के पति विकास कुमार पंडित ने बताया के अष्टमी में मायके चली गई थी। उसके बाद भाई ने लाकर यहां छोड़ा था।
रात को खाना बनाकर खिलाया, सुबह 3 बजे खाना बनाने के लिए उठी और बाहर गयी, उसके बाद घर वापस नहीं आई। घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और उन्होंने बताया कि गांव में महिला डूब कर मारने की सूचना प्राप्त हुई है। झगड़ से शव निकाला गया और पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल अनुसंधान चल रहा है।
प्राथमिक अनुसंधान में पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना की वजह से महिला के आत्महत्या की बात सामने आई है। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अनुसंधान चल रहा है।
उपेंद्र कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक, गोड्डा सदर प्रभाग.
सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।