यहाँ पुलिस के हत्थे चढ़े 02 तस्कर... बघ की खाल की कर रहे थे तस्करी...

यहाँ पुलिस के हत्थे चढ़े 02 तस्कर... बघ की खाल की कर रहे थे तस्करी...

@कांकेर//वेब न्यूज़ डेस्क।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री गोरखनाथ बघेल, श्री अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. श्रीमति चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा वन्य जीव बाघ का शिकार कर तस्करी करने में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के आधिपत्य से जप्तशुदा बाघ की खाल की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये हैं एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क. CG 12 AJ 0256 भी जप्त किया गया है।

आरोपियों के आधिपत्य से जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 65 लाख 20 हजार रूपये।बाघ का शिकार कर तस्करी करने में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है।

संलिप्त आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया। इस पूरी कारवाही में थाना कांकेर एवं सायबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम शामिल रही।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी :

1. नरोत्तम निषाद पिता सुन्दर निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन भर्रीपारा दुधावा चौकी दुधावा थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर।

2. मदन लाल मरकाम पिता स्व. गोवर्धन मरकाम उम्र 35 वर्ष साकिन बरबांया पोस्ट घुरावंड़ थाना सिहावा जिला धमतरी।
To Top