SBI Clerk Recruitment 2022 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती... पढ़िए कितनी है सैलरी और कैसे करें आवेदन...

SBI Clerk Recruitment 2022 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती... पढ़िए कितनी है सैलरी और कैसे करें आवेदन...

@सीएनबी जॉब डेस्क।
SBI Clerk Recruitment 2022 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस आया है। क्लर्क भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। एसबीआई क्लर्क की वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू हो गया है। एसबीआई ने क्लर्क भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन (SBI Clerk Notification 2022) के मुताबिक क्लर्कियल कैडर में 5000 से ज्यादा जूनियर एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी निकली है।

आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर, 2022 से शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 है। उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI Clerk Vacancy 2022 Important Date :

नोटिफिकेशन- 6 सितंबर. 2022
आवेदन शुरू- 7 सितंबर, 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 27 सितंबर, 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2022 की तारीख- नवंबर, 2022
परीक्षा एडमिट कार्ड- 29 अक्टूबर, 2022
मुख्य परीक्षा- दिसंबर, 2022 या जनवरी, 2023


SBI Clerk Vacancy 2022 Vacancy Details :

एसबीआई की नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 5008 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, बंगाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, केरल, लखनऊ, दिल्ली, महाराष्ट्र, मुंबई मेट्रो, महाराष्ट्र एवं नॉर्थ ईस्टर्न के ब्रांच के लिए करने जा रहा है। सबसे ज्यादा वैकेंसी महाराष्ट्र के लिए है और उसके बाद लखनऊ और भोपाल के लिए।

SBI Clerk Vacancy 2022 Selection Process :

प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
भर्ती लैंग्वेज टेस्ट
इंटरव्यू

SBI Clerk Vacancy 2022 Qualification, Age लिमिट :

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन की डिग्री हो। 30 नवंबर 2022 से पहले की डिग्री मान्य होगी। फाइनल ईयर या सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते ते हैं। सेलेक्ट होने पर 30 नवंबर, 2022 तक प्रूफ सबमिट करना पड़ेगा।

उम्मीदवरों की उम्र न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।



सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top