MURDER : आपसी विवाद में दोस्त बनें हत्यारे... पहले धारदार हथियार से काटा फिर पत्थर से कुचला सर...

MURDER : आपसी विवाद में दोस्त बनें हत्यारे... पहले धारदार हथियार से काटा फिर पत्थर से कुचला सर...

@भिलाई//वेब न्यूज़ डेस्क।
बीती रात आपसी विवाद में एक युवक की जघन्य हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित युवक तथा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम बाबा कुरैशी तथा आरोपित युवक का नाम अजय भदौरिया बताया गया है। दोनों राम नगर सुपेला के रहने वाले हैं। घटना बीती रात 12 बजकर 10 मिनट की है।

पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपित दोनों दोस्त थे। बीती रात मृतक आरोपित तथा तीन चार युवक एक कार में सवार होकर घूम रहे थे। रात वैशाली नगर के पास किसी बात को लेकर बाबा कुरैशी और अजय के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा की अजय तथा उसके साथियों ने पहले धारदार हथियार से बाबा कुरैशी पर हमला किया फिर उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक वहां से भाग निकले।

आसपास के लोगों ने 112 तथा वैशाली नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। बुरी तरफ से घायल बाबा कुरैशी को उपचार ये लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां रात एक बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद राम नगर में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए अजय भदौरिया तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल दो अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में घटना का कारण आपसी विवाद के रूप में सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपितों ये खिलाफ धारा 302, 34 के तहत प्राथमिकी की है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top