पति और पत्नी का रिश्ता बहुत बार एक नाजुक डोर पर टिक जाता है, जिसके टूटने के बाद जिदंगी एकदम से बदल जाती है, लेकिन बहुत बार प्यार का यह रिश्ते दर्दनाक रूप भी ले लेता है और हमेशा के लिए दुख भी पहुंचा सकता है। बहुत बार इस रिश्ते के कारण लोग अपराध के रास्ते पर चले जाते हैं। इसका का ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है, जहां एक सनकी पति ने अफेयर के शक में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।
घटना मुंबई के उपनगरीय मलाड इलाके की है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को दूसरे शख्स के साथ घूमता देख उसकी हत्या कर दी है। आरोपी की पहचान आसिफ युसूफ शेख के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 44 साल है और वह पेंटर का काम करता हैं।
पति को था पत्नी पर शक :
पुलिस ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी है। पुलिस बताया है कि, आरोपी आसिफ युसूफ शेख ने उपनगरीय मलाड में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि, उसको अपनी मृत पत्नी के चरित्र पर शक था और आसिफ युसूफ शेख को लगता था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला और आरोपी पति ने हाल ही में शादी की थी।
हत्या के बाद किया आत्मसमर्पण :
एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि यह घटना सोमवार की रात उस समय हुई जब आरोपी आसिफ यूसुफ शेख ने अपनी पत्नी को एक अन्य शख्स के साथ मालवानी इलाके में घूमते हुए देख लिया था। पत्नी जब घर पर लौटी तो आसिफ यूसुफ शेख ने उसकी हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा है कि, अपनी पत्नी के घर लौटने के बाद आरोपी ने उससे सवाल किया, लेकिन पत्नी के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर, उसने बेरहमी से कई बार चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। अपराध के बाद, उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।