सोनम कपूर ने पुराणों से चुना अपनें बेटे का नाम... आप भी रख सकते हैं अपनें बच्चों के ये चुनिंदा Hindu Baby Name's...

सोनम कपूर ने पुराणों से चुना अपनें बेटे का नाम... आप भी रख सकते हैं अपनें बच्चों के ये चुनिंदा Hindu Baby Name's...

@CNB लाईव न्यूज़//लाईफस्टाइल डेस्क।
हर माता-पिता अपने बच्चे का स्पेशल नाम रखना चाहते हैं। बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी काफी सोच-समझकर ये काम करते हैं। सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। सोनम और आनंद ने अपने बच्चे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। इस नाम के चर्चे हो रहे हैं। सोनम ने नाम के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें हिंदी शास्त्रों का जिक्र है। उन्होंने वायु को हनुमान, भीम और माधव का पिता और शक्तिशाली हवा का देवता बताया है। यहां कुछ ऐसे ही पौराणिक नामों की लिस्ट है जिसमें से आप अपने बच्चे का नाम चुन सकते हैं।


वायु

वायु काफी अच्छा और अलग नाम है। इसका पर्यायवाची पवन काफी कॉमन है लेकिन सोनम ने अपने बेटे का नाम एकदम यूनिक चुना है।


अक्षर

ऐसा ही एक नाम है अक्षर। अक्षर नाम इतना कॉमन नहीं है। यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश का नाम है। इसे देवताओं का गुरु मानते हैं। अक्षर का मतलब एल्फाबेट भी होता है।


अनघ

अनघ भी एकदम हटकर नाम है। बेटी हो तो आप उसका नाम अनघा रख सकते हैं। अनघ का मतलब है शुद्ध, दोषरहित, पूर्ण। अनघ विष्णु जी का 146वां नाम भी है।

अनुरज

अनुरज नाम का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। इसका मतलब है चमक और सबसे अलग।


अपराजित

अपराजित का मतलब है जिसे हराया न जा सके। भगवान कृष्ण के बेटे का नाम भी अपराजित था। ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: कभी पुराने नहीं होते बच्चों के ये नाम, देखें भारतीय संस्कृति से जुड़े Baby Names

जाह्नव

जाह्नव हिंदू ऋषि थे जिनके पैरों में गंगा रहती थीं। बेटी का नाम जाह्नवी रख सकते हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी का नाम भी जाह्नवी है।

जीवा

जीवा महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का भी नाम है। इसका मतलब है जीवंत और स्वस्थ।

शनाय - शनाया

संजय कपूर की बेटी का नाम शनाया है। संस्कृत में शनाय का मतलब है शनि देव की शक्ति। बेटे का नाम शनाय और बेटी का ना शनाया रख सकते हैं।



सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top