@बिलासपुर//वेब न्यूज़ डेस्क।।
सितम्बर जिले के मोपका चौकी क्षेत्र में समय रहते पुलिस के जवानों ने एक महिला की जान बचाई है। पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को समझाइश दी है।बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला परिवारिक विवाद के कारण कमरे में बंद होकर अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिडक कर आत्महत्या कर रही है। जिससे पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
जिसके बाद मोपका चौकी प्रभारी ने सही समय पर दरवाजा तोड़कर अप्रिय घटना होने से बचाया। फ़िलहाल महिला की हालत स्थिर है। महिला और उनके परिजनों को समझाइश दी है।
सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।