राजनीतिक गलियारों में मची खलबली... BJP सांसद के भाई ने थामा कांग्रेस का हाथ...

राजनीतिक गलियारों में मची खलबली... BJP सांसद के भाई ने थामा कांग्रेस का हाथ...

@रायपुर//वेब न्यूज़ डेस्क।
भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में एक बड़ा झटका लगा हैं। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के भाई विजय पांडे आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कवर्धा विधायक और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में विजय पांडे ने कांग्रेस का दामन थामा है।

बताया जा रहा हैं कि विजय पांडेय भाजपा के कारण बताओ नोटिस से परेशान थे। भाजपा का साथ छोड़कर उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है।

कवर्धा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रदेशाध्यक्ष विजय पांडेय, संतोष पांडेय के चचेरे भाई हैं। विजय पांडेय बीते कई सालों से भाजपा में सक्रिय रहे हैं। अब उन्होंने भजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top