Big breaking पुलिस अधीक्षक कोरिया:- 15 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Big breaking पुलिस अधीक्षक कोरिया:- 15 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत


 पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल ने लाल फित्ती लगाकर नवपदस्थ प्रधान आरक्षकों का बढ़ाया मनोबल


 आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2022 की योग्यता सूची में सम्मिलित जिला कोरिया के 15 आरक्षक क्रमशः म.आरक्षक लूना सिंह, सुनीता पैकरा, आरक्षक आनंद टोप्पो, संजय भगत, अरविंद कौल, अमित कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार पटेल, ओम प्रकाश राजवाड़े, राम भगत, सुमार साय पैकरा, जगरनाथ सिंह, दीपक कुजुर, अमरलाल टोप्पो, शिव कुमार सिंह, रामस्वरूप मार्को को पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री त्रिलोक बंसल ने लाल फित्ती लगाकर पदोन्नत किया। पदोन्नति पश्चात एसपी कोरिया ने सभी को बधाइयाँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेसिक पुलिसिंग के टिप्स दिए। एसपी कोरिया ने सभी से उनके कार्यकाल के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री नेलशन कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री श्याम लाल मधुकर सहित समस्त कार्यालय के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहें।

To Top