Affair With Married Woman : पहले हुआ शादीशुदा महिला से इश्क़, फिर हुआ टकरार... अब हो गई प्रेमी युवक की मौत...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Affair With Married Woman : पहले हुआ शादीशुदा महिला से इश्क़, फिर हुआ टकरार... अब हो गई प्रेमी युवक की मौत...

@रायगढ़//वेब न्यूज़ डेस्क।
Affair With Married Woman : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। यही वजह है कि युवक उससे मिलने निकला था। दोनों बातचीत कर रहे थे। मगर रास्ते में ही फोन काटकर युवक (Poison) ने जहर खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। कोरबा के रहने वाले गुलशन कुमार का खरसिया की रहने वाली तीज कुमारी पटेल से प्रेम प्रसंग था। दोनों रोज काफी बातचीत किया करते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। इस बीच 21 जुलाई को भी युवक उस महिला से मिलने निकला था।

लेकिन रास्ते में उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया था। आस-पास के लोगों ने उसे बेहोश हालत में देखा था। जिसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। पुलिस की जांच के लिए युवक से बरामद फोन की भी जांच की थी।

इसी फोन के माध्यम से पुलिस महिला तक पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला कि युवक ने जुलाई महीने में महिला से 660 बार से बातचीत की थी। पुलिस को फोन से दोनों के अश्लील फोटो भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top