ज़ब 46 की अमीषा पटेल बनीं बिकिनी बेब्स... तब फैंस बोले - ये गदर की सकीना सनी लियोन कैसे बन गई'...

ज़ब 46 की अमीषा पटेल बनीं बिकिनी बेब्स... तब फैंस बोले - ये गदर की सकीना सनी लियोन कैसे बन गई'...

Ameesha Patel Gets Trolled:
बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बिकिनी लुक हमेशा चर्चा में रहते हैं। जब भी अदाकाराएं बिकिनी में अपनी तस्वीरें या वीडियोज शेयर करती हैं तब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कुछ लोग इन एक्ट्रेसेज की खूब तारीफ करते हैं वहीं कुछ लोग इन्हें ट्रोल करते हुए भद्दे कमेंट्स लिखते हैं। ऐसा ही कुछ अमीषा पटेल के साथ हुआ जब उन्होंने हरे रंग की बिकिनी में अपनी एक वीडियो साझा की।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमीषा पटेल ने ग्रीन रंग की बिकिनी पहनी‌ है और वह‌ इसमें अपना टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 46 की उम्र में भी एक्ट्रेस को इतना फिट देखकर लोगों के होश उड़ गए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो उनकी खूबसूरती के कायल‌ हो गए।

बिकिनी बेब्स बनीं अमीषा पटेल :

अमीषा पटेल फिलहाल बहरीन में हैं जहां से उन्होंने अपना यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रीन बिकिनी में अमीषा पटेल कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। वह होटल से निकलकर बीच पर तहलका मचाते हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में उन्हें कुछ किलर पोज देते हुए भी देखा गया। जैसे ही अदाकारा ने अपना यह वीडियो शेयर किया वैसे ही यह वायरल हो गया। कुछ लोगों ने अमीषा की जमकर तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।

अमीषा पटेल के फैन ने तारीफ करते हुए लिखा 'दुनिया की सबसे गॉर्जियस लड़की' तो दूसरे फैन ने कमेंट किया 'मेरे पास शब्द ही नहीं हैं।' अमीषा के एक और प्रशंसक ने तारीफ करते हुए लिखा 'गदर तो आप मचा रही हो।'

लेकिन कुछ ऐसे भी यूजर्स थे जिन्होंने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए लिखा 'बुढ़ापे में भी' तो दूसरे ट्रोलर ने लिखा 'बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम।' एक और यूजर ने उन्हें सनी लियोन से कंपेयर करते हुए लिखा 'ये गदर की सकीना सनी लियोन कैसे बन गई।'


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top