जिला कोर्ट में ही भिड़े दोनों पक्ष के लोग... लाठी-डंडे की हुई बारिश, 02 लोगों की हालत गंभीर...

जिला कोर्ट में ही भिड़े दोनों पक्ष के लोग... लाठी-डंडे की हुई बारिश, 02 लोगों की हालत गंभीर...

@सिंगरौली//वेब न्यूज़ डेस्क।
सिंगरौली जिला कोर्ट (Singrauli District Court) शनिवार को जंग का अखाड़ा बन गया। सिंगरौली कोर्ट में जमानत करवाने पहुंचे युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों नें हमला कर दिया। देखते ही देखते कोर्ट में ही दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे भांजने लगे।

कोर्ट के अंदर ही लड़ाई से अफरातफरी का माहौल बन गया। लहराते लाठी और डंडे के बीच लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लड़ाई में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया गया है।

सिंगरौली जिला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश में हंगामा और अफरातफरी का माहौल उस वक्त बन गया जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल मारपीट के एक मामले की जमानत करवाने पहुंचे राजेंद्र बंसल पर दूसरे पक्ष सवाई लाल बंसल ने हमला कर दिया। असल में राजेंद्र बंसल का इसी परिवार के साथ कुछ माह पहले झगड़ा हुआ था। जिसमें जमानत करवाने के लिए राजेंद्र बंसल आज न्यायालय पहुंचा था। वहीं दूसरा पक्ष जमानत का विरोध करने के लिए न्यायालय आया था।

इस बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गएय़दोनों को इलाज के लिए बैढन के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top