@छत्तीसगढ़
आज पूरा देश राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,इस मौके पर अनुराग साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे भारत देश के अनेकों अदम्य साहसी आजादी के वीरों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई। इस स्वर्णिम इतिहास को देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके आवाहन करने पर पूरा भारत देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक नए जोश नई ऊर्जा नव चेतना का विकास समस्त देश के साथियों में दिखाई दे रहा है।