@रायपुर
छ. ग. प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुराग साहू ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। जन्माष्टमी की बधाई संदेश में अनुराग साहू ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनकी जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है। पुराणों में कदंब के वृक्ष और हरे-भरे बागीचों के आस-पास भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन मिलता है। मनुष्य के लिये वृक्षों की अत्यधिक उपयोगिता होने के कारण ही हमारी परंपराओं में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।