CG :- प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता का ऐलान स्वास्थ्य सेवाएं होगी ठप...!!!

CG :- प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता का ऐलान स्वास्थ्य सेवाएं होगी ठप...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)
@छत्तीसगढ़
  छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने 25 जुलाई से 29 जुलाई तक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया है इससे प्रदेश के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्र ,150 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,750 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित होंगे |प्रदेश के 15000 स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से 18 वर्ष से ऊपर के लोगो को लगने वाले प्रीकॉशन डोज के गहन अभियान पर ग्रहण लग सकता है हड़ताल में चले जाने से शासन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है |इस सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने कहा कि लंबित महंगाई भत्ता की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन सरकार इस विषय पर गम्भीर नही है जिसकी वजह से प्रदेश के 15000 स्वास्थ्य कर्मचारी ,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी के नेतृत्व में 25 से 29 जुलाई तक हड़ताल में रहने का निर्णय लिया है जिससे कोविड टीकाकरण सबसे ज्यादा प्रभावित होगा ,रूटीन टीकाकरण, एन सी डी कार्यक्रम,अभी वर्तमान में चल रहे जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा साथ ही लोगो को मौसमी बीमारियों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से रूबरू होना पड़ सकता है जिससे प्रदेश के लोगो के सामने स्वास्थ्य संकट का खतरा मंडरा रहा है|
उक्त जानकारी प्रदेश आई टी सेल प्रभारी सुरेश पटेल जी व आई टी सेल सह प्रभारी संतलाल साहू ने दी है।
To Top