CG :- प्राचार्य की कमर तोड़ मेहनत के बाद...सरगुजा के इंजीनियरिंग कॉलेज को मिली एम.टेक में एआईसीटीई की मान्यता... मिलेंगे पूरी सेवा...!!!

CG :- प्राचार्य की कमर तोड़ मेहनत के बाद...सरगुजा के इंजीनियरिंग कॉलेज को मिली एम.टेक में एआईसीटीई की मान्यता... मिलेंगे पूरी सेवा...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)
@अम्बिकापुर
अम्बिकापुर विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में एम.टेक के चार कोर्स सिविल इंजिनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,और  कम्प्यूटर इंजीनियर हेतु एआईसीटीई  से मान्यता प्राप्त हुई है। अवगत हो कि बी.टेक के सभी ब्रांचों में पूर्व से ही मान्यता प्राप्त है। यह शासकीय कॉलेज छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त होने से एम.टेक में गेट क्वालीफाई छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह छात्रवृत्ति रूपये 12400/- भी मिलेगी और रिर्सच हेतु सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

इस उपलब्धि पर कुलपति महोदय एवं कुलसचिव ने विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज को बधाई दी एवं कॉलेज के प्रयासों की सराहना की। यह जानकारी संस्था के प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे ने दी।


To Top