श्रीलंका में आसमान छूती महंगाई से परेशान जनता ने हालात बेकाबू कर दिया हैं,और भड़की जनता ने फूका PM का घर..विडियो तेजी से हो रहा वायरल..!!
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

श्रीलंका में आसमान छूती महंगाई से परेशान जनता ने हालात बेकाबू कर दिया हैं,और भड़की जनता ने फूका PM का घर..विडियो तेजी से हो रहा वायरल..!!

 


श्रीलंका में आसमान छूती महंगाई और जनता के हिंसक विरोध प्रदर्शन से हालात बेकाबू हो गए हैं, भड़की जनता ने फूका PM का घर 

विवादों में चल रहे प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के मंगलवार को इस्‍तीफा देने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ और उन्‍होंने राजपक्षे के पैतृक घर में आग लगा दी। यही नहीं भारी हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक राजपक्षे की पार्टी के सांसद भी हैं। श्रीलंका के बेहद खराब हालात को देखते हुए अब गृहयुद्ध की आशंका बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारी राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं।

श्रीलंका सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कर्फ्यू को अब बुधवार तक के लिए बढ़ा दिया है। श्रीलंका में 150 से ज्‍यादा लोग भारी हिंसा में बुरी तरह से घायल हुए हैं। यही नहीं श्रीलंका के आधिकारिक प्रधानमंत्री कार्यालय के अंदर से प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गई। महिंदा राजपक्षे के खिलाफ भड़के हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्‍होंने वहां खड़े ट्रक में आग लगा दी। प्रदर्शनकारी कर्फ्यू लगे होने के बाद भी देशभर में राजपक्षे के समर्थकों के घरों और संपत्तियों पर हमले कर रहे हैं।


To Top
ADVERTISEMENT