CG नहीं थम रहा इस जिले में हत्याओं का सिलसिला, महीनेभर में पांच हत्याएं, ठेले में दुकान लगाकर जीवन यापन करता था..!!
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG नहीं थम रहा इस जिले में हत्याओं का सिलसिला, महीनेभर में पांच हत्याएं, ठेले में दुकान लगाकर जीवन यापन करता था..!!

 


कवर्धा। कबीरधाम जिले में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. कवर्धा शहर से लगे पर्यटन स्थल सरोदा रोड पर एक अधेड़ का सिर कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस मौके पर हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिले हैं. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. एक महीने में जिले में यह हत्या की पांचवीं घटना है.

जिले के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि मृत व्यक्ति का पहचान भुवन गंधर्व के रूप में हुई है. शहर के ठाकुरदेव चौक में ठेले में दुकान लगाकर जीवन यापन करता था. जहां लाश मिली है, उस स्थान से खाने का सामान बरामद हुआ है. हत्या की आशंका पर मामले की जांच की जा रही है.

To Top
ADVERTISEMENT