@दुर्ग
भारत में लंबे समय से राष्ट्रीय एकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंप का उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के बीच आध्यात्मिक सद्भाव के साथ एकता और शांति का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम हमारे स्वयंसेवकों के लिए उनकी संस्कृति, भाषाओं और अनुभवों को साझा करने के लिए बहुत उपयोगी है।
कैंप 21 से 27 मई तक रायपुर में प. रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया है जिसमें विभिनन राज्यों के चयनित सव्यंसेवंक शामिल होंगे , इसी कड़ी में भिलाई इंस्टीटूट् ऑफ़ टेक्नोलॉजी दुर्ग के एनएसएस के कोषाध्यक्ष कृष्णकांत साहू सीएसवीटीयु का प्रतिनिधित्व करेंगे I यह कैंप एक स्वयंसेवक को सामुदायिक जीवन जीना सिखाता है, जब वे लोगों से मिलते हैं तो उनके अनुसार कैसे ढलते है तथा: यह कैंप एक स्वयंसेवक के जीवन का बड़ा अनुभव है I
स्वयंसेवक कृष्णकांत साहू का इस कैंप के लिए चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है इस मौके पर डायरेक्टर डॉ अरुण अरोरा, प्रधानाचार्य एम के गुप्ता, उप प्रधानाध्यापिका डॉ मनीषा शर्मा, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ शबाना नाज़ सिद्दीकी एवम् श्री अभिजीत लाल ने हर्ष वयक्त करते हुए बधाइयाँ दी।