@उपरवाह
ग्राम पंचायत खैरझिटी मे इन दिनों पटवारी के कामकाज से ग्रामीणों मे भारी रोस दिखने लगा है। पटवारी हल्का नं 20 पटवारी द्वारा हर छोटे बड़े कामों के लिए किसानो से जल्द काम करवाने पैसे की मांग करता है। यही नही पटवारी कार्यलय मे दिन भर कांग्रेसी नेता का डेरा रहता है। पटवारी किसानो की न सुनकर उन कांग्रेसी नेता की बात मानकर व पैसे की मांग करते हुवे जल्द काम करवाते है। और पैसे न दिये जाने पर किसानो को पटवारी द्वारा घुमाया जाता हैं। आखिर किसके संरक्षण मे ये कांग्रेसी नेता वहां बैठ कर पटवारी से काम करवाने के एवज मे किसानो से पैसे की मांग करता है। पटवारी के कार्य व व इन कांग्रेसी नेता के रवैया से ग्रामीण काफी नराज है। कुछ काम से अगर पटवारी के पास फोन लगाने पर फोन रिसीव नही करता वही अगर तुरंत इन कांग्रेसी नेताओं का फोन चला गया तो पटवारी द्वारा तत्काल फोन उठाया जाता । पूर्व मे खैरझिटी के कुछ ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के समक्ष पटवारी के खिलाफ शिकायत की थी। श्री श्यामकर द्वारा ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुवे। तुरंत फोन पर व्यवस्था सुधारने फटकार लगाया था। फिर भी पटवारी द्वारा यह हरकत जारी है। जिससे ग्रामीणों मे तीखी चर्चा चल रही है।
