छत्तीसगढ़
जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायलूँगा में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक 60 वर्षीय महिला पर गोली चला दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बेहोशी की हालत में उसे कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.
घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा की है, जहां सुबह लगभग 5 बजे के आसपास दो अज्ञात बाइक सवार गायलूँगा निवासी 60 वर्षीय मोहनी बाई पति भूलन के पास आए और शराब की मांग करने लगे. जब महिला ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्ध महिला को पकड़ने की कोशिश की. महिला डरकर भागते हुए घर से बाहर बाड़ी के गेट के पास पंहुच गई, वृद्ध के पीछे-पीछे दोनों बदमाश पहुंच गए और उसे जमीन पर पटककर गोली चला दी.


