CG :- छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं आम आदमी पार्टी में अगले विधानसभा चुनाव में पड़ेगा बड़ा असर... जानिए दिग्गज नेता का नाम...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं आम आदमी पार्टी में अगले विधानसभा चुनाव में पड़ेगा बड़ा असर... जानिए दिग्गज नेता का नाम...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और क्रांतिकारी नेता महेंद्र कुमार हुए शामिल, छ.ग. में लगातार मजबूत हो रही है आम आदमी पार्टी

@राजनांदगांव 
सामाजिक परिवर्तन के अगुवा और फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने अपनी पूरी संगठन के साथ आम आदमी का हाथ थामा उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली और पंजाब जाकर आम आदमी पार्टी के संपूर्ण कार्यों के सर्वेक्षण के पश्चात आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला किया वर्तमान में राज्य पर्यवेक्षक के रूप में खैरागढ़ विधानसभा का दायित्व मिला है महेंद्र साहू वो नेता है जिन्होंने गोदावरी खदान में कार्यरत 700 मजदूरों को पुनः कार्य पर रखवाया एवं खदान प्रबंधन से लगभग 5 करोड रुपए की राशि मजदूरों को दिलवाया मानपुर मोहला चौकी जिला बनने के लिए पदयात्रा किया। वे डेमोक्रेटिक खदान श्रमिक संघ टीपू बोरिया के अध्यक्ष हैं। डोंगरबोर खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष ओबीसी महासभा दुर्ग संभाग के महासचिव हैं। महेंद्र साहू के साथ-साथ पूरी उनकी टीम हेमलाल दर्रो, भुनेश्वर चन्दन, भागीरथी साहू, कोमल साहू, बुधरुराम, साधुराम, महेन्द्र जंघेल, भुनेश्वर लोधी आदि अनेक कार्यकर्त्ता आम आदमी पार्टी में सम्मिलित हुए। प्रदेश प्रभारी और पार्टी के बड़े लीडर गोपाल राय के संमक्ष उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। और कहा कि और आने वाले वक्त में जिला राजनांदगांव में सैकंडो कार्यकर्ता शामिल होंगे।
To Top