सगाई के दिन लड़के को हार्ट अटैक आया। शाम को सगाई थी। सुबह लड़के की मौत हो गई। लड़की ने जब यह खबर सुनी तो वह सदमे से बेहोश हो गई। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में एक चौंका देने वाली घटना घटी। यहां दो परिवारों के बीच रिश्तातय होने के बाद सगाई की तैयारियां चल रही थीं।
शाम को लड़का और लड़की की सगाई होने वाली थी, लेकिन सुबह ही लड़के वालों की तरफ से फोन आया कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं रहा। इतना सुनते ही लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। माह भर पहले ही परिजनों ने रिश्ता तय किया था। मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है।
अरसनारा निवासी दीपक वर्मा (28) की सगाई 1 मई को रायपुर स्थित ग्राम गिरोध में होनी थी। दोनों ही परिवारों में सगाई की तैयारी चल रही थी। लड़की वालों और लड़के वालों ने सगाई के लिए खरीदारी की थी। सुबह से ही घर वाले सगाई में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सुबह सात बजे के करीब दीपक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं