रांची, झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार को प्रदर्शन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी अधिकारियों को उनके घर से 25 करोड़ रुपये कैस मिलने की जानकारी हैं, जिसे गिनने के लिए कई मशीनें लगानी पड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक पूजा सिंघल के चार्टर अकाउंटेंट के ठिकाने पर भी काफी रकम मिली है। यह कार्रवाई रांची में एक बिजनेसमैन अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी की गई है। ईडी की यह रेड झारखंड और बिहार समेत सिंघल से जुड़े देशभर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा जगहों पर हुई है और उनके रिश्तेदारों पर भी कार्रवाई होने की जानकारी है।


