नवनीत राणा पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बताने का आरोप, दो लाख का लगा जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट जुलाई में करेगा सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत कौर राणा की उस याचिका पर वह जुलाई में सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने जाति प्रमाण पत्र को रद्द करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है।
अमरावती लोकसभा क्षेत्र शेड्यूल कास्ट के लिये सुरक्षित है।
यहां की सांसद नवनीत कौर राणा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा।
मुम्बई हाईकोर्ट ने उनके प्रमाण पत्र को रद्द भी कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट आराम से सुनवाई कर रहा है। लगता है कि उसे इस बात की कोई चिंता नहीं कि एक अयोग्य व्यक्ति संविधान का उल्लंघन करते हुए सांसद बन गया है।।


