मेरे भाई ने नाबालिग लड़की के साथ किया था दुष्कर्म, खाना बनाने का दिया था झासा..!!

मेरे भाई ने नाबालिग लड़की के साथ किया था दुष्कर्म, खाना बनाने का दिया था झासा..!!

 

अपने कृत्य को अंजाम देने के बाद वह उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए उसके घर छोड़कर फरार हो गया। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एएसआइ जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान शहीद भगत सिंह कालोनी के 30 फुटा रोड निवासी लाडी (29) के रूप में हुई। शादीशुदा आरोपित एक बच्चे का पिता है। जबकि उसकी गर्भवती पत्नी अपने प्रसव के लिए इन दिनों मायके में गई हुई है। पुलिस ने गांव तलवंडी कलां निवासी महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 7 मई को वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए नवांशहर गई थी। 8 मई को जब वो वापस घर लौटी तो उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी ने बताया कि आरोपित खाना बनाने का बहाना बनाकर उसे अपने घर ले गया था। जब वह रसोई में खाना बना रही थी। उसी समय आरोपित ने उसे डरा धमकाकर उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे धमकाते हुए वापस घर छोड़ गया।

To Top