उदयपुर के सेमारी थाना क्षेत्र में गुरूवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पत्थरों के नीचे दबा युवती का शव मिला. सूचना पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि युवती का यह शव सेमारी थाना क्षेत्र के लालपुरिया गांव के पास स्थित तालाब के पास मिला. जहां, गांव का एक युवक बकरियां चराने के लिए गया था. जहां उसने सुनसान इलाके में पत्थरों के नीचे एक हाथ जैसा कुछ नजर आया. इस पर जब उसने पास जा कर देखा तो वह दंग रह गया. पत्थर के नीचे युवती का शव पड़ा था.
पूरे मामले की जानकारी युवक ने ग्रामीणों को दी. कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर सेमारी थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने और एफएसएल टीम ने मौका मुवायना कर साक्ष्य जमा किए और शव को स्थानिय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.


