हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती के साथ सफाईकर्मी ने किया बलात्कार, पुलिस आरोपी के तलाश कर रही है..!!
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती के साथ सफाईकर्मी ने किया बलात्कार, पुलिस आरोपी के तलाश कर रही है..!!


 यूपी के मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ अस्पताल के एक सफाईकर्मी ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है, महिला 3 महीने से गर्भवती थी, तबियत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में शनिवार को एडमिट करवाया था।

मीडिया जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच अस्पताल में साफ सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मी साहिल ने महिला के साथ रेप किया। घटना उस वक्त हुई, जब महिला मरीज वार्ड के बाथरूम में जाकर खून साफ करने के लिए कपड़े बदल रही थी।

 महिला ने बताया कि तभी आरोपी सफाई कर्मी बाथरूम के अंदर घुसा और उसने पहले सारे कपड़े बाहर फेंक दिया और कहा कि बिना कपड़े के कहां जाओगी, इसके बाद जबरन मुंह बंद करके दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने जब जोर से चिल्लाई तो वहां पर कुछ महिलाएं आई और आरोपी युवक मौके से फरार हुआ।

घटना के वक्त पति अस्पताल में नहीं था, जब इसकी जानकारी पति को हुई, तब वह महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा और वहां उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया, पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है । फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तालश कर रही है।

To Top
ADVERTISEMENT