ब्रेकिंग - बारातियों ने टोल कर्मियों पर चाकू से किया हमला, 6 घायल,जिनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया..!!

ब्रेकिंग - बारातियों ने टोल कर्मियों पर चाकू से किया हमला, 6 घायल,जिनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया..!!



कटनी-अनूपपुर. गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीपुरा टोल प्लाजा पर टोल राशि को लेकर बारातियों और कर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान चाकूबाजी और फायरिंग होने से 6 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 4 लोगों को ब्यावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 इंदौर से बारात की 2 गाड़ियां टोल प्लाजा पर आकर रुकी। उनका फास्ट ट्रैग काम नहीं कर रहा था और उन्होंने टोल राशि नहीं देने की बात कही। इसी बात को लेकर टोल कर्मी और बारातियों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बारातियों ने चाकू से टोल कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में छह लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। ब्यावरा के सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। सूत्रों के अनुसार तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की।

To Top