@chhattisgarh_news_bureau
तेलंगाना पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15,644 रिक्तियां भरी जानी हैं. इच्छुक उम्मीदवार सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 02 मई से शुरू हो गई गई जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 मई 2022 है.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज से 12वीं पास होना जरूरी है.
आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित है जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट भी दी जाएगी. निर्धारित योग्यताओं की अन्य सभी जरूरी जानकारियां नोटिफिकेशन में मौजूद हैं.
जारी पदों का विवरण
कांस्टेबल (सिविल) – 4965 पद
कांस्टेबल (AR) – 4423 पद
कांस्टेबल (SAR CPL) – 100 पद
कांस्टेबल (TSSP Men) – 5010 पद
कांस्टेबल स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स – 390 पद
फायरमैन – 610 पद वार्डर (पुरुष) – 136 पद वार्डर (महिला) – 10 पद
कुल – 15,644 पद


