INDIA ब्रेकिंग:- इस पार्टी की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि -'अजान से रोका तो मंदिरों के सामने कुरान का पाठ करेंगी मुस्लिम महिलाएं'..!!

INDIA ब्रेकिंग:- इस पार्टी की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि -'अजान से रोका तो मंदिरों के सामने कुरान का पाठ करेंगी मुस्लिम महिलाएं'..!!


 

सपा नेत्री रुबीना खानम बोलीं- 'अजान से रोका तो मंदिरों के सामने कुरान का पाठ करेंगी मुस्लिम महिलाएं'

समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम धर्म को टारगेट कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा किया गया तो सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं मंदिरों पर जुटेंगी और मंदिरों के सामने कुरान का पाठ किया जाएगा।

अलीगढ़: अजान और लाउडस्पीकर का मामला लगातार गर्मराता जा रहा है। इसी बीच मस्जिदों में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर मचे घमासान के मुद्दे पर अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री रुबीना खानम ने कहा है कि हमारे धर्म के मामले में अड़ंगा लगाया तो मुस्लिम महिलाओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है।  उन्होंने कहा कि मंदिरों के सामने बैठकर मुस्लिम महिलाएं कुरान का पाठ करेंगे। समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम धर्म को टारगेट कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा किया गया तो सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं मंदिरों पर जुटेंगी और मंदिरों के सामने कुरान का पाठ किया जाएगा।

कहा- सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं - 

उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ ऐसे लोगों को जो छूट दे रखी है, जो उनके धर्म के बीच लाउडस्पीकर सहित मस्जिदों में अजान को लेकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। मस्जिद में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर हरकत कर रहे ऐसे लोगों को वह बता देना चाहती हैं कि ऐसे लोग बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। इसीलिए हिंदू समुदाय के ऐसे लोगों को उनकी चेतावनी है कि उनके मुस्लिम धर्म के मामले में अड़ंगा लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतर कर मोर्चा संभालेंगी और हिंदू समुदाय के लोगों के मंदिरों के सामने जाकर बैठेंगी। 

To Top