CG ब्रेकिंग कोरिया -"संजीव सिंह" युवा कांग्रेस "जिलाध्यक्ष" ने उठाया बड़ा सवाल, करेंगे मुख्यमंत्री से अधिकारियो कर्मचारियों का निलंबन की मांग..!!

CG ब्रेकिंग कोरिया -"संजीव सिंह" युवा कांग्रेस "जिलाध्यक्ष" ने उठाया बड़ा सवाल, करेंगे मुख्यमंत्री से अधिकारियो कर्मचारियों का निलंबन की मांग..!!



भारतीय युवा कांग्रेस कोरिया जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह "काजू" ने अपना बयान जारी करते हुए यह बताया है,कि जो भी अधिकारी कर्मचारी जनपद व जिला पंचायत कोरिया व जिले के अन्य विभागों में लगभग 3 १/२ वर्षों से पदस्थ हैं,व कोरिया जिला के युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है,व उनकी अनदेखी कर रहे है,उनकी समस्याओं का सही समय पर निराकरण नहीं कर रहे हैं,जैसे तहसील संबंधी कार्य, पंचायत स्तर पर छोटे-मोटे निर्माण कार्य, अधिकारियों के द्वारा विभागों का चक्कर लगवाना उन सभी कार्यकर्ताओं को भारी आक्रोश है,व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने आप पर उपेक्षित महसूस करते है, जिससे अधिकारियों की उदासीनता साफ दिख रही है,जिससे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, व आने वाले समय में पार्टी को नुकसानदायक होगी,उन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आगामी कोरिया दौरे पर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारियों की मौखिक और लिखित रूप से शिकायत करेंगे,!


जब कांग्रेस विपक्ष मे थी,तब भी युवा कांग्रेस हमेशा ग्रामीणजनों की समस्याओं को त्वरित अधिकारी कर्मचारियों तक पहुंचा कर उनका समाधान करती थी,समाधान ना होने पर विभाग का घेराव तक किया जाता था,,


संजीव सिंह ने आगे कहा है कि युवा कांग्रेस पदाधिकारी ग्राम स्तर पर जो भी समस्या विभागों में दिया गया है व उनका अब तक समाधान नहीं हुआ है उन सभी समस्याओं को एकजुट करके माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे उन अधिकारियों व कर्मचारियों का निलंबन की मांग करेंगे !!


To Top