Balod :- गुरु आदेश का पालन शिष्यों के लिए सर्वोपरि...अध्यात्म प्रवचन का शुभारंभ...-

Balod :- गुरु आदेश का पालन शिष्यों के लिए सर्वोपरि...अध्यात्म प्रवचन का शुभारंभ...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद 
 नवरात्रि के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय बालोद के उत्तर मे तान्दुला तट पर बसे ग्राम देवी नवागाव मे स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में हाल ही मे महा प्रयाण को प्राप्त ब्र्म्हलीन स्वामी आत्मा राम कुम्भज जी के शिष्यों द्वारा प्रारंभ हुआ। सुबह के सत्र मे स्वामी जी के शिष्य वेदान्त के प्रखर प्रवक्ता पुरूषोत्तम सिह राजपूत ने राम चरित मानस के आधार पर प्रस्तुति दी ।आपने कहा की स्वभावो अध्यात्म उच्यते" ।रामायण हमारे जीवन का नियमन शास्त्र है एवम् विश्व की आचार संहिता है।सारा ब्रह्माण्ड ईश्वर से ओतप्रोत है यही कारण है कि वेदान्त उपदेश नही करता अपितु स्तुति करता है।राम न केवल हमारे अराध्य है अपितु चराचर के अस्तित्व है।कार्यक्रम का आयोजन श्री दुकालु राम मंडावी सेवानिवृत्त स्वास्थ कर्मी एवम् परिवार के साथ साथ ग्राम वासियो ने किया है।पहले यह कार्यक्रम ब्रह्म लीन स्वामी आत्मा राम कुम्भ जी के प्रवचन के रूप मे आयोजित था।जो कि महा प्रयाण के बाद दोनो शिष्यों से सम्पन्न कराया जा रहा है।द्वितीय सत्र की शुरूआत योगी हेमन्त सिन्हा द्वारा हुई जो कि समाचार लिखे जाने तक प्रवाह मान रही। उक्ताशय की जानकारी आयोजक परिवार के श्री दुकालु राम जी मंडली ने प्रदान की।
To Top