अजय की पहल पर सड़क निर्माण के लिए अंबिकापुर निगम को मिला 7 करोड़ रुपए... 15 करोड़ और मिलेंगे...

अजय की पहल पर सड़क निर्माण के लिए अंबिकापुर निगम को मिला 7 करोड़ रुपए... 15 करोड़ और मिलेंगे...

अम्बिकापुर। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल के गत दिनों मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर नगर निगम में सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए 22 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है।श्री बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री ने राशि जारी कर दी है और ट्रेजेरी में 7 करोड़ रुपए भी आ गया है।15 करोड़ रुपए का प्रस्ताव सरकार को नहीं मिल पाया था,संभवत: एक-दो दिन में वह भी प्रस्ताव मिल जाएगा जिसके बाद और पंद्रह करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी जाएगी।श्री बंसल ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

राशि जारी होने के बाद अजय बंसल ने सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा से मुलाकात कर चर्चा में कहा की बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के शहर में जो सड़क सबसे ज्यादा खराब है उसका मरम्मत सबसे पहले कराया जाए।अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में चाहे वह भाजपा पार्षद या कांग्रेस पार्षद का वार्ड हो बिना किसी भेदभाव के निर्माण कार्य हो।भूपेश सरकार सब की सरकार है,भेदभाव नहीं होना चाहिए।लोगों को सड़क निर्माण कर जल्दी से राहत देने का काम किया जाए।
गौरतलब है कि अजय बंसल ने अम्बिकापुर नगर निगम के सड़क मरम्मत के लिए राज्य सरकार के चौथे बजट में राशि प्रावधान कराए जाने की मांग को लेकर गत 5 मार्च को मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया था।पत्र में बताया गया था कि अंबिकापुर नगर-निगम की कई सड़क खस्ताहाल है,जिससे आम जनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।श्री बंसल द्वारा यह भी बताया गया था कि अंबिकापुर नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल रहकर प्रदेश का नाम कई बार रौशन कर चुका है, अभी वर्तमान में वर्ष 2022 के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है।

अंबिकापुर शहर के सड़को के लिए राशि प्रावधान कर यहां की जनता को राहत दी जाए। श्री बंसल की मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए पहले स्टाल के रूप में सड़क निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए दे दिए हैं।श्री बंसल ने कहा कि अभी और राशि प्रस्तावित है जो कुछ दिनों में आ जाएगी उसके बाद अंबिकापुर शहर के सड़कों का विकास और तेजी से होगा।
To Top