MLA ने भीड़ पर चढ़ाई कार गुस्साई भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर MLA को पीटा...

MLA ने भीड़ पर चढ़ाई कार गुस्साई भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर MLA को पीटा...

👩‍💻 CNBLIVE..✍️

 


MLA ने भीड़ पर चढ़ाई कार: भाजपा कार्यकर्ताओं पर विधायक ने चढ़ाई SUV.... गुस्साई भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर MLA को बेदम पीटा.... 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 घायल.... 

ओडिशा के चिलिका विधानसभा क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने अपनी गाड़ी से चुनाव के लिए जमा हुई भीड़ को रौंद दिया। इस दुर्घटना में करीब 23 लोग घायल हुए हैं, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी समेत 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विधायक के साथ भी मारपीट की। खुर्दा जिले के बनपुर ब्लॉक में, चेयरमैन चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ करीब 500-600 लोग इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान विधायक जगदेव ब्लॉक पहुंचे और गाड़ी से जबरन भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। जिसकी वजह से ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों के साथ अन्य 23 लोग जख्मी हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जोरदार हंगामे के बीच लोगों ने विधायक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। विधायक के साथ अन्य सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 


ओडिशा के खुर्दा जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक निलंबित विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के जुलूस में कथित तौर पर अपनी एसयूवी चला दी। इस हादसे में पुलिस निरीक्षक सहित 24 लोग घायल हो गए। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही विधायक की गाड़ी पर आग लगा दी। पुलिस ने इलाके में पुलिस बल को बढ़ा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंचायत समिति अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार सुबह करीब 200 भाजपा कार्यकर्ता चिल्का झील के पास बानपुर पंचायत समिति कार्यालय के बाहर जुलूस निकाल रहे थे, तभी विधायक प्रशांत जगदेव की एसयूवी वहां पहुंची।


To Top