CG :- कोरोना टीकाकरण का महा अभियान का दिखा असर... अधिक लोग हुए टीका लगाने को प्रेरित...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- कोरोना टीकाकरण का महा अभियान का दिखा असर... अधिक लोग हुए टीका लगाने को प्रेरित...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बलरामपुर
कोरोना टीकाकरण का महा अभियान का दिखा असर समस्त ग्राम पंचायतों में मिली जानकारी के अनुसार पदाधिकारियों ने अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ टीकाकरण में अपना योगदान दिया। जिसमें बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत सरना में ड्यूटी में लगे पदाधिकारियों ने अपने पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोरोना टीकाकरण महाअभियान में अपना योगदान दिया। ग्राम पंचायत सरना ड्यूटी में लगे गया तमाम पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त लोगों के पास संपर्क साधने की भरपूर कोशिश की गई। जहां श्रमिक लोग टीकाकरण केंद्र में आने में असमर्थ थे जहां अपने काम पर लगे हुए थे वहां भी जाकर टीका लगाया गया। ग्राम पंचायत सरना के फॉरेस्ट विभाग में मजदूरों के पास जाकर कार्यस्थल पर भी टीका लगाया गया, जहां टोटल टीकाकरण 385 लोगों को सफल टीका करण किया गया।
To Top