Balod :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्भीक और निडरता का परिचय देने वाले सभी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित...-

Balod :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्भीक और निडरता का परिचय देने वाले सभी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद
आज दिनांक 08.03.2022 को पुलिस कार्यालय बालोद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोवर्धन ठाकुर, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्री एस.एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक श्री मधुसूदन सिंह नाग, महिला सेल प्रभारी श्रीमती पदमा जगत, रीडर 1 श्री नंदकुमार साहू, व जिला बल बालोद की महिला अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिले में सराहनीय कार्य करने वाली सभी महिला अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक महोदय व आला अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं पर होने वाले अपराध जागरूकता, महिलाओं के कानूनी अधिकार, समानता का अधिकार, सामाज परिवार में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा कर देश एवं समाज हित कार्यों में सहयोग करने आगे बढ़ने हेतु मोटिवेट कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
इन सभी महिला कर्मचारियों को मिला सम्मान व प्रशस्ति पत्र...
To Top