छत्तीसगढ़: जवान ने खुद को मारी गोली..तीन महीने पहले हुई थी शादी.पति पत्नी दोनों फोन पर कर रहे थे बात.. फिर पत्नी ने भी ...

छत्तीसगढ़: जवान ने खुद को मारी गोली..तीन महीने पहले हुई थी शादी.पति पत्नी दोनों फोन पर कर रहे थे बात.. फिर पत्नी ने भी ...

👩‍💻 CNBLIVE..✍️

 


बिलासपुर में पत्नी के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। CRPF जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पत्नी फांसी पर झूल गई। जगत ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

घटना के वक्त वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। इधर, गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत(25) सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। तीन महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत(22) से शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे। फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था। पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है।

पचपेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि हमने गढ़चिरौली में सीआरपीएफ के अधिकारियों से बातचीत की है। अधिकारियों ने बताया कि जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की है। मौत के बाद पीएम के लिए शव को लाया गया। सीआरपीएफ के जवान शनिवार सुबह जवान का शव लेकर उसके पैतृक गांव पहुंचे। 


जिसके बाद शनिवार को ही दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जवान के माता-पिता खेत गए हुए थे। वहीं उसका भाई प्रवीण छोटी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। जब प्रवीण वापस घर लौटा तो यामिनी फंदे से लटकी थी। उसने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। उसने अपने भाई को फोन लगाया तो कोई ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने प्रवीण को उसके भाई के सुसाइड करने की सूचना दी।

To Top