@संडी
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दक्षिण पलारी संडी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किया l तत्पश्चात उन्होंने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किए l बैठक को श्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि संग्रह एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी l आज के इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव,जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री सुभाष जालान ,जिला उपाध्यक्ष श्री तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू, मंडल महामंत्री श्री पप्पू वर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष शंभू सिंह डहरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री श्री ओंकेश्वर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्री पुनीत वर्मा, श्री डागेश्वर वर्मा,श्री राजू बंजारे श्रीमती नलेश्वरी बंजारे,मंडल मंत्री श्री कृतराम राम वर्मा, श्री दौलत राम यादव, श्रीमती द्रोपति चंद्राकर,मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश साहू, कार्यालय प्रभारी श्री श्यामू साहू, प्रचार प्रसार मंत्री श्री ओमप्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री हुलास वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री उमेश यदु,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निर्मला रजक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री लीलाधर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री खिलेश्वर घृतलहरे, प्रधानमंत्री जागरूकता अभियान मंडल संयोजक श्री नंद जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री श्री हिमांशु वर्मा, श्री मुकेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री श्री जयभारत कन्नौजे, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती ललिता धृतलहरे, सरपंच साराडीह श्रीमती लक्ष्मी बंजारे सहित सभी देवतुल्य ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुगण उपस्थित थे l