@छुईखदान
विगत दिनों विकासखंड के खैरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में संग चलव जन सेवा संगठन छुईखदान द्वारा मासिक बैठक आहूत की गई थी ! जिसमे जिला पंचायत के सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति श्री विप्लव साहू ने संगठन के सदस्यों से मुलाकात कर संगठन का काम-काज, उद्देश्य,गतिविधियों से सम्बंधित जानकारियों से परिचित हुआ !
इस क्रम में संगठन अध्यक्ष तोरण जंघेल ने श्री विप्लव साहू का स्वागत कर सभी सदस्यों सभी सदस्यों का परिचय देते हुए संगठन सदस्यों का विचारधारा व ग्राम समाज देश के लिए हमारा कर्तव्य पर प्रकाश डाला ! जन सेवा संगठन के संस्थापक सदस्य श्री धर्मेन्द्र जंघेल ने संगठन का प्रमुख उद्देश्य एवं आवश्यकता पर बात कही ! संगठन निर्माण का प्रमुख उद्देश्य गाँव का विकास कर लोगों का जीवन स्टार को ऊँचा उठाने का प्रयास करना है! संविधान पर आधारित संविधान उन्मुख ग्राम समाज की स्थापना पर विशेष बल देकर लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है! सरकारी योजनाओं का लाभ एवं जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाना शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार के अवसर तैयार कर आत्मनिर्भरता, नशा मुक्त भारत देश के विकास में किसान और जवान का महत्ता भ्रष्टाचार मुक्त देश गांव की पारंपरिक तीज त्यौहार सांस्कृतिक सभ्यता साहित्य विकास पर बल देने की बातें बिंदुवार रखी ! श्री विप्लव साहू संगठन के काम - काज विचारधारा से खुशी प्रकट करते हुए संगठन के कार्य क्षेत्र में लगे रहने पर शुभकामनाएं दी एवं इस विचारधारा को निरंतर प्रसारित करने की बात कही ! वही श्री साहू जी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने स्वरोजगार की स्थापना जनप्रतिनिधि का अहम दायित्व लोकतंत्र शासन प्रणाली आदर्श साहित्य का पठन-पाठन जैसे अनेक विषयों पर बात करते हुए 2 वर्षों के भीतर संगठन द्वारा किए गए कार्यों को अच्छा व आवश्यक बताया इस दौरान संघ चलव जन - सेवा संगठन के संस्थापक सदस्य तोरण जंघेल, धर्मेंद्र जंघेल, संजय कुंभकार, प्रवीण जंघेल, गुलाल वर्मा, वेद राम, कृष्णा यादव, चंद्रेश निषाद, मनोज जंघेल, संजय जंघेल, खेलन जंघेल, पीयूष, गोविंद, अश्वनी, विभु राम, यशु, सतपाल, कमलेश, उपस्थित थे.