CG :- किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल संडी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन...-

CG :- किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल संडी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@संडी
भाजपा मंडल संडी के कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा अध्यक्ष हुलाश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू के अध्यक्षता में धान खरीदी केन्द्र देवसुन्द्रा एवं साराडीह में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम समिति प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा । जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में बैठी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार आम जनता एवं किसानों को ठगने और छलने का काम कर रही है । अन्नदाता किसान बड़ी मेहनत करके अपनी फसल उपजाता है और जब उसे मंडी में बेचने की बारी आती है तो कभी बारदाने के नाम पर तो कभी टोकन के नाम पर तो कभी अधिक मात्रा में धान तौलाई कर किसानों के जेब मे डाका डाल रही है । नेता द्वय ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की पांच प्रमुख मांगे धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाया जाये, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें, असमय बारिश से हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति राशि तत्काल प्रदान किया जाये, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाये एवं पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि के साथ 02 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ने को बाध्य हो जाएगी । इस अवसर पर मंडल महामंत्री पप्पू वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष डागेश्वर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे, मंडल मंत्री कृतराम वर्मा, ओड़ान बैंक अध्यक्ष नाथूराम वर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री ओमप्रकाश वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू, सोशल मीडिया मंडल संयोजक ऋषिकेश कन्नौजे, पिछड़ा वर्ग महामंत्री जयभारत कन्नौजे, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष शरत पटेल, सरपंच साराडीह लक्ष्मी बंजारे, पुन्नी चेलक, सोनारिन बंजारे, उपसरपंच देवसुन्दरा बालमुकुन्द यादव, शक्तिकेन्द्र संयोजक रामुसिंह चक्रधारी, शिवप्रसाद वर्मा, डागेश्वर वर्मा, अयोध्या पांडे, वेदराम साहू, पंचराम वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, चंद्रभान वर्मा, लोकेश्वर वर्मा, दुलीचंद साहू, वरुण वर्मा, टंकेश्वर वर्मा, छेदूराम यादव, सतीश साहू,अजय लहरी, लोकनाथ साहू, मतराम साहू, उपस्थित थे ।
To Top