शासकीय रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू को विश्वविद्यालय स्तरीय उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के पं.दीनदयाल उपाध्याय सभागार में वर्ष 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर 10 उत्कृष्ट कार्यक्रम अधिकारी एवं 17 उत्कृष्ट स्वयंसेवकों का सम्मान दिनांक 17 फरवरी को गरिमामय कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.समरेन्द्र सिंह राज्य एन.एस.एस. अधिकारी एवं पदेन उपसचिव छ.ग.शासन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो.अशोक सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सलाहकार समिति के सदस्य श्री श्रीष कुमार मिश्र तथा कुलसचिव श्री विनोद कुमार एक्का जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं संचालन कोरिया जिला संगठक प्रो.एम.सी. हिमधर के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के रासेयो के वरिष्ठ स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू को विश्वविद्यालय स्तरीय का उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना से विगत 3 वर्षों में रासेयो के नियमित व विशेष गतिविधियों एवं कोविड-19 के दौरान अनेकों जन जागरूकता सक्रिय रुप से बेहतर कार्य किए हैं। विश्वविद्यालय स्तरीय पुरस्कार प्राप्त एवं इस उपलब्धि पर जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय शुक्ला, डॉ. प्रीति गुप्ता, वरिष्ठ स्वयंसेवक रोहित साहू सहित सभी स्वयंसेवकों ने बधाई दी है।
भूतपुर्व पटना व वर्तमान मे बैकुंठपुर महाविद्यालय के बिहारी लाल साहू उत्कृष्ट रासेयो स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित...
February 20, 2022
Share to other apps