@अम्बिकापुर
अम्बिकापुर विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में 26 जनवरी 2022 को 73वाँ गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. आर.एन. खरे द्वारा सर्वप्रथम यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज, लखनपुर में सुबह 7:30 बजे ध्वाजारोहण किया। तत्पश्चात् विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में सुबह 9:00 बजे ध्वाजारोहण किया गया। इसके पश्चात् प्राचार्य डॉ. आर.एन. खरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं विभिन्न शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में देश के संविधान तथा तिरंगे के संबंध में तथा देश की आजादी के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने संस्था हित में तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों की भर्ती तथा स्टॉफ के पदोन्नति के बारे मे आश्वासन दिया। उन्होंने सभी स्टॉफ एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग संस्था हित एवं छात्रहित में कार्य कर संस्था का गौरव बढ़ाए। इस दौरान संस्था हित एवं समाज हित में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य महोदय द्वारा प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। जिसमें अर्श तिवारी, शुभेच्छा वर्मा, चन्द्रदीप सोनी, ओम सिंह ठाकुर, शिवेष मिश्रा, ललित कुमार, गोपाल कृष्णन, दुर्गा शकर मोहन्ती एम. एन. विग्नेश कुमार, भावना यादव, दीप्ती राजवाड़े, आनन्द कृष्ण शुक्ला, चन्दा दुबे, आंचल केशरी, दीपक लाल चन्द्रवंशी एवं सुदीन दास के नाम शामिल है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुनम दीवान, सहायक प्राध्यापक (मेकेनिकल इंजी.) द्वारा किया गया।